फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers staged a protest over fertilizer shortages and crop insurance payments.

Mahoba News: खाद किल्लत और फसल बीमा भुगतान को लेकर किसानों ने दिया धरना

Thu, 11 Dec 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest over fertilizer shortages and crop insurance payments.
पनवाड़ी (महोबा)। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आंबेडकर पार्क पनवाड़ी में बृहस्पतिवार को धरना दिया। किसानों का कहना है कि जब तक खाद की किल्लत से राहत, फसल बीमा का भुगतान और खेतों में सिंचाई के लिए भरपूर बिजली नहीं मिलती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे संगठन के प्रभारी बाला प्रसाद ने बताया कि जिलेभर में किसान खाद की किल्लत को लेकर परेशान है। रबी सीजन में खेतों की बोआई चल रही है और कई जगहों पर बोआई के बाद सिंचाई की तैयारी में किसान है। ऐसे में किसानों को यूरिया की जरूरत है लेकिन समितियों में भरपूर खाद नहीं मिल रही है। जिले में हुए फसल बीमा घोटाले में कार्रवाई करने के साथ ही वास्तविक हकदार किसानों को फसल बीमा का क्लेम दिलाया जाए। राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत ने कहा कि दिन में बिजली की कटौती ज्यादा हो रही है। धरने में महिला मोर्चा की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राधा वर्मा, तहसील अध्यक्ष मुकुंदी लाल कुशवाहा, डॉ. पंकज तिवारी, देवीदीन, संतोष तिवारी, राजेंद्र पटेल, राघवेंद्र, अरविंद, सीताराम नायक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed