Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers remained in line for fertilizer even amidst the pouring rain

Mahoba News: बरसते पानी में भी खाद के लिए कतारों में डटे रहे किसान

Sat, 31 Oct 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers remained in line for fertilizer even amidst the pouring rain
फोटो 31 एमएएचपी 17 परिचय-क्रय-विक्रय केंद्र कबरई में खाद के लिए कतार में लगे किसान। संवाद
-रातभर इंतजार के बाद भी कई किसानों के हाथ खाली
विज्ञापन

-किसान बोले, बोआई में देरी से उत्पादन प्रभावित होने की चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
कबरई (महोबा)। कस्बे के क्रय-विक्रय केंद्र पर खाद वितरण की सूचना मिलते ही शनिवार की भोर से सैकड़ों किसानों ने डेरा जमा लिया। सुबह से ही किसान लंबी कतारों में लग गए। बरसते पानी में भी किसान दिनभर लाइन में डटे रहे। फिर भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे उनमें नाराजगी रही।
किसान देवीदीन, रामबहोरी वर्मा, जानकी देवी, छिद्दू कुशवाहा, रामनरेश यादव, जयकरन साहू समेत अन्य किसानों ने बताया कि वे कई समितियों के चक्कर लगा चुके हैं। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। बूंदाबांदी के बीच वह समिति पहुंचे और लाइन में लगे रहे लेकिन टोकन भी नहीं मिला। समय पर खाद न मिलने से रबी फसलों की बोआई प्रभावित हो रही है। आशंका जताई कि देरी से फसल की वृद्धि व उत्पादन पर असर पड़ेगा। उधर, सहकारिता विभाग के एडीओ शिवगोपाल सिंह पटेल ने बताया कि केंद्र पर 500-500 बोरी डीएपी और एनपीके का वितरण किया गया है। प्रत्येक किसान को जरूरत के अनुसार दो बोरी खाद दी गई है। शेष किसानों को एक-दो दिन में खाद आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन

-----------
दिनभर इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिली
छानीकलां निवासी दिनेश मिश्रा ने बताया कि उनके पास 15 बीघा खेत है। शनिवार सुबह तीन बजे वह अपनी भाभी व भतीजी के साथ केंद्र पहुंचे लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
एक महीन से खाद के लिए भटक रहे
धरौन निवासी बल्लू कुशवाहा का कहना है कि कि पांच बीघा खेती से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक महीने से खाद के लिए भटक रहे हैं। शनिवार को भी घंटों कतार में लगने के बाद निराशा हाथ लगी।

-----------
30 किमी दूर से खाद लेने पहुंचे किसान, खाली हाथ लौटे
पनवाड़ी। खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कस्बा पनवाड़ी में बुड़ेरा रोड स्थित पीसीएफ केंद्र पर एक हजार बोरी खाद की सूचना पर एक हजार से अधिक किसान पहुंच गए। टोकन के जरिए प्रत्येक किसान को दो बोरी खाद दी गई। 500 टोकन बांटने के बाद खाद वितरण बंद हो गया। इससे 500 किसान बैरंग लौट गए। सौरा गांव से करीब 30 किमी की दूरी तय कर पहुंचे रामदीन, विनोद, पप्पू समेत 100 से अधिक किसानों को बिना खाद लौटना पड़ा। किसानों ने बताया कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें टोकन तक नहीं मिला। उन्होंने अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर वितरण कराने की मांग की।

फोटो 31 एमएएचपी 17 परिचय-क्रय-विक्रय केंद्र कबरई में खाद के लिए कतार में लगे किसान। संवाद

फोटो 31 एमएएचपी 17 परिचय-क्रय-विक्रय केंद्र कबरई में खाद के लिए कतार में लगे किसान। संवाद

फोटो 31 एमएएचपी 17 परिचय-क्रय-विक्रय केंद्र कबरई में खाद के लिए कतार में लगे किसान। संवाद

फोटो 31 एमएएचपी 17 परिचय-क्रय-विक्रय केंद्र कबरई में खाद के लिए कतार में लगे किसान। संवाद

फोटो 31 एमएएचपी 17 परिचय-क्रय-विक्रय केंद्र कबरई में खाद के लिए कतार में लगे किसान। संवाद

फोटो 31 एमएएचपी 17 परिचय-क्रय-विक्रय केंद्र कबरई में खाद के लिए कतार में लगे किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed