{"_id":"6a3aca7ac91167479204dddf","slug":"farmers-protested-against-the-us-deal-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-126424-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अमेरिका डील के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अमेरिका डील के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 23 एमएएचपी 03 परिचय-तहसील महोबा में अमेरिका डील के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर
महोबा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हुए भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई और एसआईटी जांच को लेकर सदर तहसील में 309 दिन से किसान धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को धरने पर बैठे किसानों ने अमेरिका डील के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। नारेबाजी कर ट्रेड डील को रद्द करने की मांग की।
जय जवान जय किसान संगठन के तहसील अध्यक्ष निर्भाल सिंह के नेतृत्व में सुरेश कुमार, जगदीश प्रसाद, अरुण राजपूत, मइयादीन, राजकुमार, महेंद्र, विश्वनाथ, सुपेंद्र, बाबूलाल आदि तहसील में एकत्र हुए। इसके बाद किसानों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि इस डील से आगामी समय में तिलहन के दाम काफी गिर सकते हैं। लागत भी न निकल पाने पर वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होंगे।
बताया कि नौ माह से अधिक समय बीत गया है लेकिन पिछले वर्ष हुए खरीफ व रबी फसल बीमा घोटालों में अभी तक किसी प्रकार की सीबीआई और एसआईटी जांच टीम का गठन नहीं किया गया है। उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि इसको लेकर राजधानी दिल्ली में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां गौतम सिंह, अयोध्या प्रसाद चौबे, कुलदीप, कामता, घनश्याम, सुरेश, दान सिंह, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।