{"_id":"68fd16c9a3b7d7e32e0b52b2","slug":"farmers-protest-to-get-compensation-for-ruined-crops-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-119187-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बर्बाद फसलों की क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बर्बाद फसलों की क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए किसानों का प्रदर्शन
Sat, 25 Oct 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक कबरई के चुरबरा गांव में अतिवृष्टि से बर्बाद हुईं तिलहन की फसलों की क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग को लेकर किसान आंदोलित हो गए हैं। शनिवार को 50 से अधिक किसानों ने तहसील पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर विरोध जताते हुए उनके खातों में मुआवजा राशि भेजे जाने की मांग की। आरोप लगाया कि लेखपाल को सुविधा शुल्क न देने किसानों को मुआवजा राशि नहीं भेजी जा रही है।
चुरबरा निवासी किसान चंद्रिका प्रसाद, चिंताहरण, नाथूराम, छंगा, बब्बू, मंगल सिंह, अनंतराम, सुखदेव, हेमंत आदि किसानों ने तहसील में धरना दिया। बताया कि अधिक बारिश होने से उनके खेतों में बोई गई तिलहन की फसल बर्बाद हो गई। प्रशासन ने फसलों का सर्वे कराया। फसलें बर्बाद होने पर शासन ने मुआवजा राशि भेजी है लेकिन उनके गांव के अधिकांश किसानों को क्षतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल रहा है। आरोप लगाया कि महिला लेखपाल सुविधा शुल्क देने वालों को ही क्षतिपूर्ति का लाभ दिला रही हैं जबकि अन्य किसानों को क्षतिपूर्ति से वंचित किया जा रहा है। इतना ही नहीं कई किसानों ने फसल बोई ही नहीं लेकिन उनको भी क्षतिपूर्ति का लाभ दिया गया। इसके बाद किसानों ने एसडीएम शिवध्यान पांडेय को ज्ञापन सौंपकर बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने और जांच कराकर लेखपाल पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।