{"_id":"581e1d464f1c1bd63543793d","slug":"farmers-looted-open-water-lockage","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने नहर का फाटक खोलकर लूटा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने नहर का फाटक खोलकर लूटा पानी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
कीरत सागर की टूटी नहर से बर्बाद होता पानी
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम छिकहरा के किसानों ने नहर का फाटक खोलकर पानी लूट लिया। तालाब से निकली नहर की मरम्मत न कराए जाने के कारण नहर में पानी छोड़ते ही नहर जगह-जगह से टूट गई। जिससे कई घरों और मैदान में पानी भर गया। इससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से नहर बंद कराने का काम शुरू कर दिया है।कीरत सागर सरोवर से ग्राम छिकहरा, बिलबई के लिए निकली नहर का आधा फाटक सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने खोल दिया। आधा फाटक खुला होने के कारण पानी धीमी गति से चलने से किसानों ने कम
पानी मिलने की वजह से शनिवार को नहर का पूरा फाटक खोल दिया। जिससे नहर ओवरफ्लो होकर टूट गई। इससे पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं, रेलवे स्टेशन रोड पर बनी बस्ती में पानी घुस जाने से लोगाें को आवागमन में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विशंभर सिंह का कहना है कि नहर में हिसाब से पानी खोला गया था। लेकिन छिकहरा गांव के किसानों ने पूरा फाटक खोल दिया। जिससे नहर ओवरफ्लो होने के कारण टूट गई। जेसीबी मशीन मंगाकर टूटी नहर दुरुस्त कराया जा रहा है। नहर टूटे होने की खबर मिलते ही जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने मौके पर पहुंचकर टूटी नहर को ठीक कराया।