फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers, enraged by the lack of urea fertilizer, blocked the highway.

Mahoba News: यूरिया खाद न मिलने से भड़के किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम

Thu, 04 Dec 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 04 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers, enraged by the lack of urea fertilizer, blocked the highway.
फोटो 03 एमएएचपी 14 परिचय-हाईवे पर किसानों के जाम लगाए होने से फंसे वाहन। संवाद
श्रीनगर (महोबा)। जिले में यूरिया खाद का संकट गहराता जा रहा है। बुधवार को साधन सहकारी समिति श्रीनगर में खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जुटी। घंटों इंतजार के बाद भी खाद न मिलने से किसान भड़क गए और समिति के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक वाहन फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाते हुए खाद का वितरण शुरू कराया। तब किसान शांत हुए।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति में वितरण के लिए 500 बोरी खाद आई थी। खाद बटने की सूचना पर सुबह से ही किसान समिति पहुंच गए। घंटों लंबी कतारों में लगने के बाद भी वितरण शुरू न होने से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भीड़ अधिक होने और खाद न मिलने पर अधिकांश किसान हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने किसानों को समझाकर शांत कराया। तब आधा घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू हुआ। समिति पहुंचे एक हजार किसानों में से 500 को ही खाद मिल सकी जबकि अन्य किसान मायूस होकर लौट गए। समिति के सचिव रविंद्र पाठक का कहना है कि पुलिस की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, इसलिए खाद वितरण समय से शुरू नहीं हो सका। सभी किसानों को खाद दी गई। जो किसान रह गए हैं, उन्हें शीघ्र ही वितरण किया जाएगा।

फोटो 03 एमएएचपी 14 परिचय-हाईवे पर किसानों के जाम लगाए होने से फंसे वाहन। संवाद

फोटो 03 एमएएचपी 14 परिचय-हाईवे पर किसानों के जाम लगाए होने से फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed