{"_id":"69c19104285d3447150b03eb","slug":"farmers-demanded-compensation-for-crop-loss-due-to-rain-mahoba-news-c-225-1-mah1012-123619-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: किसानों ने बारिश में हुए फसलों के नुकसान का मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: किसानों ने बारिश में हुए फसलों के नुकसान का मांगा मुआवजा
Tue, 24 Mar 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में दो दिन पहले बेमौसम बारिश से बर्बाद हुईं रबी फसलों के मुआवजे की मांग तेज हो गई है। सोमवार को जय जवान जय किसान एसोसिएशन के बैनर तले किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
किसान चंद्रभूषण, सुरेश कुमार, जगदीश प्रसाद, बेनी प्रसाद, रामरतन, रामेश्वर सिंह, रामकिशोर, अमर सिंह, पवन सिंह आदि ने एसडीएम शिवध्यान पांडेय को सौंपे ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2025 में अतिवृष्टि के चलते कई किसानों की मूंगफली की फसल खराब हो गई थी। जिसका सर्वे कराया गया था और यह पाया गया था कि 80 फीसदी फसल खराब हो चुकी है। ऐसे प्रभावित किसानों की रिपोर्ट बनाकर उसे फीड कराया गया था, लेकिन अब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला।