फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer's death from truck collision

ट्रक की टक्कर से किसान की मौत

Fri, 12 Apr 2019 10:50 PM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम सुगिरा और कुलपहाड़ के बीच एक ओवरलोड ट्रक ने बैंक जा रहे ग्रामीण को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
ग्राम सुगिरा निवासी हलकुट्टी कुशवाहा (40) पेशे से किसान है। कृषि कार्य करके अपना परिवार चलता है। शुक्रवार को वह बाइक से कुलपहाड़ बैंक जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 किसान के पास मात्र 10 बीघा जमीन थी। जिस पर वह खेती करके परिवार चला रहा था। पुलिस ने ट्रक को पकड़ कर कब्जे में ले लिया जबकि दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया है। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार गौरहारी-कुड़ार मार्ग पर एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे थाना खरेला के ग्राम कुड़ार निवासी भानसिंह (32) बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed