फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer killed by train, police engaged in investigation

Mahoba News: किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 27 Aug 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 27 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed by train, police engaged in investigation
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के कमालपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक किसान ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहारी निवासी अरविंद अहिरवार (42) एक बीघा भूमि में खेती-किसानी व मजदूरी करके भरण-पोषण करता था जबकि पत्नी सोनादेवी तीन माह पहले मायके सिजवाहा में कुछ भूमि होने के चलते वहां कृषि कार्य करने चली गई थी। वहीं बड़ा पुत्र अनीस दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम किसान घर से निकल गया और कमालपुरा क्रॉसिंग से निकली इंटरसिटी ट्रेन से कटकर जान दे दी। जिला अस्पताल आए बड़े पुत्र ने बताया कि पिता मजदूरी व खेती करते थे जबकि मां की कुछ भूमि मायके में होने चलते वह खेती के लिए वहां चली गईं थी। खेती में बोई फसल सूखने से पिता परेशान रहते थे। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed