फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer commits suicide by hanging himself in toilet

Mahoba News: किसान ने शौचालय में फंदा लगाकर दी जान

Sat, 20 Jun 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmer commits suicide by hanging himself in toilet
-कोतवाली क्षेत्र के चांदो गांव की घटना, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के चांदो गांव में किसान ने शुक्रवार की रात शौचालय में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं दे सके।
परमेश्वरीदयाल अहिरवार (40) छह बीघा भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। रात को उसने परिजन के साथ खाना खाया। देर रात उसने शौचालय में गमछे से फंदा लगा लिया। जब अन्य परिजन शौचालय पहुंचे तो परमेश्वरीदयाल को फंदे से लटका देखा। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चचेरे भाई अन्नू अहिरवार ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। भाई पर किसी का कोई कर्ज भी नहीं था। उन्होंने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं हैं। घटना से पिता मकुंदीलाल, मां हरबी, भाई शिवकुमार, पत्नी सुनीता, बेटी रागिनी, करिश्मा, बेटे स्वतंत्र व पुष्पेंद्र का रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed