फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer commits suicide by consuming poison over dispute with wife

Mahoba News: पत्नी से विवाद में किसान ने जहर खाकर दी जान

Mon, 15 Jul 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 15 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmer commits suicide by consuming poison over dispute with wife
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के करहराकलां गांव में पत्नी से विवाद होने से नाराज किसान ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक के पिता जंग बहादुर ने बताया कि शादी के बाद से ही अक्सर दोनों में झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन

करहराकलां निवासी लालसिंह कुशवाहा (26) सात बीघा जमीन के अलावा बटाई पर भूमि लेकर खेती-किसानी करता था। वह पत्नी गीता व बेटी दीपांशी के साथ खेत में ही झोपड़ी बनाकर रहता था। रविवार की दोपहर उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया।
विज्ञापन

इससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनाें को दी। डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात लाल सिंह की उपचार दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मां परिया, भाई नरेंद्र और बहन आरती, पत्नी व बेटी है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed