फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmer burnt alive while extinguishing field fire

Mahoba News: खेत में लगी आग बुझाते समय किसान जिंदा जला

Tue, 30 Apr 2024 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 30 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer burnt alive while extinguishing field fire
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में रेलवे स्टेशन के पास झोपड़ी बनाकर रह रहा किसान खेत में लगी आग बुझाते समय जिंदा जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसान की झोपड़ी भी जल गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुलपहाड़ निवासी देशराज यादव (75) के रेलवे स्टेशन के पास खेत हैं। किसान वहां पर झोपड़ी बनाकर खेत की रखवाली करता था। सोमवार की सुबह पड़ोसी के खेत में अचानक आग लग गई। तेज हवाएं चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देशराज के खेत व झोपड़ी तक पहुंच गईं। इस दौरान किसान आग बुझाने का प्रयास करने लगा। तभी उनके कपड़ों में आग लग गई। आग का गोला बना किसान चीखता-चिल्लाता रहा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बेटे मुन्ना ने घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर एसडीएम अनुराग प्रसाद, सीओ हर्षिता गंगवार, कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा, नायब तहसीलदार पंकज गौतम और राजस्व निरीक्षक बदलू ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने बताया कि पिता के नाम आर्यावर्त बैंक कुलपहाड़ से 68 हजार का केसीसी पर कर्ज था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर दैवीय आपदा के तहत मृतक के परिजनों को राहत राशि मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed