फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Family Happy Day will be celebrated on June 21 at health centers

स्वास्थ्य केंद्रों पर 21 जून को मनेगा परिवार खुशहाल दिवस

Fri, 18 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Family Happy Day will be celebrated on June 21 at health centers
महोबा। परिवार नियोजन संबंधी जागरुकता एवं स्वीकार्यता बढ़ाने को लेकर मंडल के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 21 जून को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। लोगों को परिवार नियोजन अपनाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। लॉकडाउन की वजह से पिछले दो माह से यह आयोजन बंद था।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में सभी चिकित्सकों को पत्र भेजा जा चुका है। कहाकि प्रत्येक आशा को जिम्मेदारी दी गई है कि वह कम से कम एक महिला को प्रेरित कर अंतरा का लाभ दिलवाएं। लक्ष्य के तहत हर ब्लाक स्तर पर 40 अंतरा इंजेक्शन लाभार्थी सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि आशाएं घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के संसाधन बांटेंगी। साथ ही कोरोना संक्रमण के चलते लोगों को मुंह में सही तरीके से मास्क लगाने, भीड़भाड़ से बचने व हाथों को बार बार सैनेटाइज करने के लिए भी प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed