फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Fake account created on Facebook in name of DM, report

Mahoba News: डीएम के नाम फेसबुक पर बनाया फर्जी अकाउंट, रिपोर्ट

Thu, 26 Jun 2025 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Fake account created on Facebook in name of DM, report
महोबा। साइबर फ्रॉड की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आम आदमी तो दूर एक युवक ने डीएम के नाम का ही फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। इतना ही नहीं अकाउंट में डीएम की फोटो लगाकर सामान बेचने व अन्य कई पोस्ट वायरल कर छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। जानकारी होने पर डीएम ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगोंं को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। महोबा में डीएम गजल भारद्वाज की तैनाती है। कुछ दिन पहले अज्ञात युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी गजल भारद्वाज डीएम के नाम से बनाई। उस पर उनकी फोटो भी लगाई गई। फेसबुक आईडी पर विभिन्न तरह के पोस्ट वायरल किए गए। डीएम के नाम की आईडी देख तमाम लोग जुड़ गए।
विज्ञापन

जब इसकी जानकारी डीएम को हुई तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। सूचना विभाग के प्रचार सहायक विवेक कुमार ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी। जिसमें फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर डीएम की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साइबर थाना के निरीक्षक नरेंंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed