फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Eyes Ferry officials, rural dug pond

अफसरों ने आंखें फेरी, ग्रामीण खोदने लगे तालाब

Wed, 18 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 18 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Eyes Ferry officials, rural dug pond
ग्रामीणों के ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड के कश्मीर कहे जाने वाले नगर चरखारी में जहां करोड़ोें रुपया खर्च कर तालाबों की खुदाई का अभियान चल रहा है। वहीं खरेला कस्बे के ग्रामीणों ने श्रमदान और चंदा से तालाब की खुदाई का बीड़ा उठाया है। इस अभियान में बुंदेलखंड किसान यूनियन भी कूद पड़ी है। तालाबों के  अस्तित्व को बचाने की शुरू हुई मुहिम की चारों ओर सराहना हो रही है।
विज्ञापन


सूखे के संकट से जूझ रहे बुंदेलखंड के अधिकांश तालाब सूख गए है। जिन तालाबों में पानी है। वह तलहटी में नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल जिले के तालाबों की खुदाई में सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। महोबा शहर के दो और चरखारी कस्बे के आठ तालाबों की खुदाई कराई जा रही है। वहीं कस्बा खरेला के तालाबों की खुदाई की लगातार उठ रही मांग की उपेक्षा से आहत ग्रामीणों से स्वयं श्रमदान से खुदाई का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इसके लिए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बैठक कर रूपरेखा तैयार की। जिसमें तय किया गया कि प्रत्येक ग्रामीण आर्थिक सहयोग के साथ तालाब खुदाई में श्रमदान करेगा। कस्बा खरेला के प्राचीन कुसियारी तालाब की खुदाई का अभियान चंदा और श्रमदान से चल रहा है। सुबह शाम जहां ग्रामीण और समाजसेवी श्रमदान कर रहे हैं। वहीं दोपहर में नगर पंचायत से सहयोग के रूप में दी गई जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर से मिट्टी फेंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहिम में शामिल हुए बुंदेलखंड किसान यूनियन के संयोजक अवधेश द्विवेदी, संतोष श्रीवास्तव, भीष्मदेव तिवारी, रिपुसूदन द्विवेदी, चंद्रशेखर व्यास, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी आदि ने बताया कि तालाब खुदाई मेें श्रमदान करने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। व्यापारियों के साथ समाजसेवी और नगर पंचायत सिद्घ गोपाल अहिरवार भी श्रमदान में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed