{"_id":"5831d1224f1c1bb304b3993d","slug":"express-trains-stop-to-pause-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए बंद रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए बंद रहा बाजार
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 20 Nov 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
अनशन पर बैठे व्यापारी व सांसद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस गाड़ियों के बेलाताल स्टेशन में ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा चल रहे क्रमिक अनशन के पांचवें दिन बेलाताल के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताते हुए सारा दिन रेलवे स्टेशन में धरना दिया। रविवार की शाम को सांसद ने अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों और व्यापारियों की
समस्याएं सुनी। रेलवे स्टेशन बेलाताल से दो दर्जन से ज्यादा गांव के लोगों के साथ साथ एमपी के नौगांव सहित कई कस्बों के लोग बेलाताल स्टेशन से ट्रेन सुविधा का लाभ लेते हैं लेकिन रेलवे स्टेशन बेलाताल में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से यहां के व्यापारियों को बड़े शहरों में आने जाने में दिक्कत
का सामना करना पड़ता है। एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव को लेकर बेलाताल के व्यापारियों के अलावा तमाम गांव के लोगाें ने रेलवे स्टेशन परिसर में 16 नवंबर से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया था। पांच दिन तक अनशन जारी रहने के बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई आश्वासन न मिलने से नाराज बेलाताल के
विज्ञापन
मैथलीशरण, सुरेश गुप्ता, लल्लूराम, दिनेश नगरिया, देवेंद्र, महेश सोनी, राधेलाल, कैलाश सोनी, महेशचंद्र, सतीष शुक्ला, इंद्रपाल रिछारिया, अरूण मिश्रा, कृष्णकांत चौबे, पिंटू नगरिया सहित एक सैकड़ा से ज्यादा व्यापारी पूरी तरह से बाजार बंद कर अनशन पर बैठ गए। शाम को अनशन स्थल पर पहुंचे
हमीरपुर महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बेलाताल में एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की मांग की। सांसद ने मांगों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बाजार बंद होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।