फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Explanation sought from doctors for prescribing medicines from outside in district hospital

Mahoba News: जिला अस्पताल मेंं बाहर से दवाएं लिखने पर डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 12 Nov 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 12 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from doctors for prescribing medicines from outside in district hospital
महोबा। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के सख्त आदेश के बाद जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों पर अब कार्रवाई होगी। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। सीएमएस ने सभी डॉक्टरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही दोबारा बाहर की दवाएं लिखते मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में सभी प्रकार की दवाएं होने के बाद भी डॉक्टर कमीशनबाजी के चक्कर में मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं लाने की पर्ची थमाते हैं। सात नवंबर को संवाद न्यूज टीम ने जिला अस्पताल की पड़ताल की थी। इसमें हर दूसरे मरीज को बाहर से दवाएं लिखे जाने की हकीकत सामने आई थी। मरीजों की इस समस्या को अमर उजाला ने आठ नवंबर के अंक में कमीशन के खेल, आदेश फेल... बाहर की लिखी जा रही दवाएं शीर्षक से बुंदेलखंड पेज पर खबर प्रकाशित की। जिसके बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार ने ओपीडी का निरीक्षण कर डॉक्टरों को बाहर से दवाएं न लिखने की चेतावनी दी। बताया कि बाहर की दवाएं लिखे जाने को लेकर सभी को नोटिस दिए गए हैं। निरीक्षण दौरान उन्होंने कक्ष में डॉ. राजेश भट्ट से मरीजों को दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। साथ ही दवा कक्ष में स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि ओपीडी के डॉक्टर कक्ष खाली न होने तक दवाएं वितरण बिल्कुल बंद न किया जाए। ताकि, मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed