फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   exam

16 केंद्रों में 15,951 अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा

Thu, 25 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
exam
महोबा। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 28 नवंबर को जिले के 16 केंद्रों पर होगी। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा में 15951 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए गंगा सिंह इंटर कालेज चरखारी, सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी, जीआईसी श्रीनगर, डीएवी इंटर कालेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, डिग्री कालेज, र्साइं कालेज, संत जोसफ समेत 16 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक प्राथमिक वर्ग की परीक्षा में पंजीकृत 9795 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक जूनियर वर्ग की परीक्षा में 6156 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिस अभ्यर्थी के पास वैध प्रवेश पत्र, फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति नहीं होगी, उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। उत्तर पुस्तिका में सिर्फ काले बॉल प्वांइट पेन का ही प्रयोग किया जाएगा। परीक्षा में मोबाइल, कैलकुलेटर व अन्य सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी को वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किए गए प्रवेशपत्र में अंकित फोटोयुक्त आईडी व प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाणपत्र के किसी भी सेमेस्टर की निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति लाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed