फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Everyone is shocked to see the humanity of women policemen

महिला पुलिसकर्मियों की मानवता देखकर हर कोई रह गया हैरान

Tue, 17 Mar 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Everyone is shocked to see the humanity of women policemen
महोबा। लोग भले ही पुलिस के सख्त रवैये की धारणा बनाए हों, लेकिन उनकी मानवता का पहलू उतना ही बेहतर है। इसकी एक नजीर शहर के कचहरी परिसर के बाहर मंगलवार को दिखाई दी। यहां महिला पुलिसकर्मियों की मानवता देखकर सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन

कई दिनों से गंदे कपड़े पहनकर सड़कों पर घिसट रही विक्षिप्त वृद्धा को देखकर ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों का दिल पसीज गया। पुलिस कर्मियों ने वृद्धा को हैंडपंप पर ले जाकर न सिर्फ साबुन से नहलाया, बल्कि साफ कपड़े भी पहनाए। एक सज्जन ने भी कपड़े दिलाकर मानवता दिखाई।
विज्ञापन

जिले में तैनात महिला पुलिसकर्मी निकिता सैनी व शिल्पी पाल की ड्यूटी इस समय शहर के कचहरी में लगी है। मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे ड्यूटी के दौरान एक विक्षिप्त वृद्धा सड़क किनारे घिसटते हुए नजर आई, जो गंदे पकड़े पहने थी। पुलिस कर्मियों ने महिला को नजदीक के हैंडपंप पर ले जाकर पहले तो साबुन से नहलाया और बाद में एक सज्जन से साफ-सुथरे कपड़े मंगाकर उसे पहनाए। राहगीरों ने उनकी मानवता देखी तो वाह कर उठे। महिला सिपाहियों ने बताया कि देश में कोरोना वायरस को लेकर साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ऐसे समय में एक वृद्धा गंदे कपड़े पहने सड़क पर घिसटती दिखी तो उन्होंने यह कदम उठाया। बताया कि उसे या किसी और को कोई दिक्कत न हो, इसलिए वृद्धा को नहलाना जिम्मेदारी समझी। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी दस्ताने और मास्क लगाए नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed