फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Every work becomes easier with confidence and better time management.

Mahoba News: आत्मविश्वास और बेहतर समय प्रबंधन से होता है हर काम आसान

Mon, 10 Feb 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 10 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Every work becomes easier with confidence and better time management.
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखते व सुनते छात्र-छात्राएं।  - फोटो : परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखते व सुनते छात्र-छात्राएं।
महोबकंठ (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने परीक्षा की बेहतर तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण मंत्र दिए।
विज्ञापन

कहा कि आत्मविश्वास और बेहतर समय प्रबंधन से कोई भी लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अध्यापकों व अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वे बच्चों से उनकी क्षमता के अनुसार ही कार्य लें। इसके अलावा प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर चलने का कौशल भी हमें सीखना चाहिए। तभी हम प्रत्येक कार्य को सरलता से कर सकते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से बताए गए मूलमंत्र और सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य भानु प्रताप, सतीश मिश्रा, प्रवक्ता ऊषा देवी, शिखा राणा, पूनम यादव, प्रीति कन्नौजिया, डॉ. सुनैना, दीपेंद्र सिंह, कृपाशंकर, राजकुमार, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed