फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Even after refusing, a lawsuit was filed for performing aarti in the temple...

पुलिस ने दिखाई मानवता, बीमार वृद्घ के घर पहुंचाई 15 दिन की दवा

Sat, 04 Apr 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Even after refusing, a lawsuit was filed for performing aarti in the temple...
महोबा। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने में जुटी जिले की पुलिस सख्ती के साथ मानवता की मिसाल भी पेश कर रही है। शनिवार को 75 वर्षीय वृद्ध की दवा खत्म हो जाने की सूचना पर पुलिस ने उसके घर पहुंचकर 15 दिन की दवा उपलब्ध कराई। पुलिस प्रशासन के इस कार्य की सभी ने सराहना की।
विज्ञापन

थाना कबरई के ग्राम महेबा निवासी रामविशाल द्विवेदी (75) मानसिक बीमारी से पीड़ित है। उनका एक पुत्र राजेंद्र द्विवेदी उत्तराखंड केे हल्द्वानी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है जबकि दूसरा पुत्र हमीरपुर जनपद के राठ में रहता है। रामविशाल व उसकी पत्नी घर पर रहती हैं। नियमित दवा का सेवन करने से शनिवार को उसकी दवा खत्म हो गई। लॉकडाउन के चलते वह घर से नही निकल पा रहे थे। तब रामविशाल ने अपने पुत्र को फोन से सूचना दी। राजेंद्र ने पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को फोन पर बताया कि वह हल्द्वानी में कार्यरत है। घर पर माता-पिता अकेले हैं। पिता जी का इलाज चल रहा है। कोई घर पर दवा लाने वाला नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल थानाध्यक्ष कबरई उमेश प्रताप सिंह को संबंधित तक दवा पहुंचाने के इस पर कबरई पुलिस ने वाट्सएप पर भेजी गईं दोनों दवाओं की 15 दिन की दवा रामविशाल के घर पहुंचकर उपलब्ध कराई। सूचना देने वाले उसके बेटे को भी अवगत कराया। लॉकडाउन के चलते पुलिस के इस नेक कार्य की हर कोई सराहना करता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed