फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Even after purchasing 30 percent wheat relative to the target, Mahoba topped in the division

Mahoba News: लक्ष्य के सापेक्ष 30 फीसदी गेहूं खरीद के बाद भी महोबा मंडल में अव्वल

Thu, 15 Jun 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Even after purchasing 30 percent wheat relative to the target, Mahoba topped in the division
महोबा। समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों का गेहूं खरीदने के लिए जिले में बनाए गए 42 क्रय केंद्रों पर गुरुवार से गेहूं खरीद का काम समाप्त हो गया। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष महज 30 फीसदी ही गेहूं की खरीद हो सकी लेकिन खरीद के मामले में महोबा मंडल में अव्वल रहा। जिले में इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा चार गुना गेहूं की खरीद की गई। अधिकांश किसानों ने खरीद केंद्र की बजाय खुले बाजार में गेहूं बेचने में दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद का काम एक अप्रैल से शुरू हुआ था। शुरुआती दौर में 40 केंद्र बनाए गए थे। इसके बाद दो और केंद्र बढ़ाए गए। खरीद शुरू होने के एक पखवाड़े तक केंद्रों में सन्नाटा पसरा रहा। निधारित समर्थन मूल्य से 50 रुपये अधिक खुले बाजार में प्रति क्विंटल दाम मिलने और नकद भुगतान होने के चलते किसानों ने बाजार में गेहूं बेचा। अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करने का कोई खास असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस बार महोबा को 38 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 2,681 किसानों का 11396.85 एमटी ही गेहूं खरीदा जा सका। जो लक्ष्य का 30 फीसदी रहा। वहीं हमीरपुर में 62 हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 29 फीसदी ही गेहूं की खरीद हो सकी। बांदा और चित्रकूट में इससे भी कम फीसदी खरीद होने से महोबा मंडल में अव्वल रहा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रामकृष्ण पांडेय का कहना है कि खरीद के मामले में महोबा का मंडल में पहला स्थान रहा है। पिछले वर्ष भी 38 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य था। सापेक्ष 2558.90 एमटी गेहूं की खरीद हुई थी। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार चार गुना अधिक खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed