फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   esus gave a message of love and peace

प्रभु यीशु ने दिया प्रेम और शांति का संदेश

Fri, 25 Dec 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Fri, 25 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
esus gave a message of love and peace
जनपद में क्रिसमस (बड़ा दिन) त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए साथ ही वक्ताओं ने प्रभु यीशु के बताए गए रास्ते में चलकर प्रेम और शांति का संदेश लोगों तक पहुंचाया। प्रभु यीशु के जन्मदिन पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई, जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने भाग लिया। चर्च कमेटी द्वारा आधा सैकड़ा गरीबों को भोजन कराकर कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन

25 दिसंबर क्रिसमस त्यौहार पर ईसाई समाज के लोगों में खासा उत्साह नजर आया। राठ चुंगी स्थित गिरजाघर, संत जोसफ्स स्कूल में क्रिसमस पर्व  बड़े धूमधाम से मनाया गया। चर्च और क्रिसमस ट्री को झालरों और गुब्बारों की आकर्षक सजावट की गई। इस मौके पर गिरजाघर में विशेष प्रार्थना की गई और एक दूसरे को मैरी क्रिसमस बोलकर यीशु के जन्मदिन की मुबारकबाद दी। प्रार्थना के बाद कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें एलिसा ने आज धरती को झूम लेने दो, यीशु के दामन को चूम लेने दो गीत सुनाया, अमन पांडेय ने गिटार बजाकर लोगों का मन मोह लिया, निहारिका सहित तमाम बच्चों ने भी गीत सुनाए। गिरिजाघर में पादरी लेखराज ने कहा कि प्रभु यीशु ने दुनिया को प्रेम और शांति का संदेश दिया और मनुष्यों ही नहीं जीवों पर भी दया करने और सच्चाई के रास्ते पर चलने का लोगों को संदेश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अशोक जेम्स ने कहा कि क्रिसमस हमें ईसा मसीह के बताए मार्ग पर चलने का पैगाम देता है और सभी लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलकर दुनिया में सुख और शांति का वातावरण बनाना चाहिए। कार्यक्रम के बाद क्रिसमस डे पर गिरजाघर कमेटी द्वारा आधा सैकड़ा गरीबों को कंबल वितरित किए गए और उन्हें भोजन कराया गया। इस मौके पर लुबान मसीह, आसवान सिंह, एसजे कौलिंस, सनी कौलिंस, डा. निर्मल खान, एस्टर दास, शालिनी, जूली तिवारी, माजिरी दास, दाऊ तिवारी, सौरभ तिवारी, अमरीश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मिशन स्कूल चर्च कुलपहाड़ में क्रिसमस पर्व पर पादरी एमएम लाल ने सुबह नौ बजे विशेष प्रार्थना कराई। चर्च में ईसाई समुदाय के लोग रंग बिरंगी पोशाक पहने हुए थे। सभी लोगों ने बुंदेलखंड को सूखे से निजात दिलाने, देश में खुशहाली की प्रार्थना की गई और इसके बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed