{"_id":"1d6bc6cb6716ea0accfedc394cbdc9d1","slug":"enraged-by-the-death-of-fellow-teachers-put-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की मौत से गुस्साए टीचरों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की मौत से गुस्साए टीचरों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से लौटते समय ठंड लगने से टीचर की मौत गई। टीचर की मौत से गुस्साए टीचरों ने गुरुवार को जिला अस्पताल के सामने खड़े होकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने टीचरों को हटाने का प्रयास किया। लेकिन टीचर ने प्रभारी की एक न मानी। मौके पर पहुंचे बीएसए ने टीचरों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
मालूम को कि आसपास के जिलों के विद्यालय ठंड के चलते स्कूल बंद चल रहे हैं, जबकि महोबा जनपद में स्कूलों में सिर्फ बच्चों की छूट्टी की गई। जबकि अध्यापकों की छुट्टी नहीं की गई। जिससे करहरा निवासी अशोक कुमार वर्मा प्राथमिक विद्यालय सिरमौर से बुधवार को कड़ाके की ठंड स्कूल बाइक से लौटते समय उन्हें ठंड लग गई। जिससे घर पहुंचते उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गए। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। गुरुवार को टीचर की मौत की भनक लगते ही शिक्षक नेता व भारी संख्या मेें टीचर जिला अस्पताल पहुंचे। काफी देर तक किसी भी अधिकारी के मौके पर न आने से गुस्साए टीचरों ने जिला अस्पताल के सामने सड़क पर खड़े होकर जाम लगा दिया। जिससे महोबा से कानपुर से बांदा, इलाहाबाद आने जाने वाली तमाम बसें व अन्य गाड़ियां जाम में फंस गईं। जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अब्दुल रज्जाक पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और जाम हटवाने का प्रयास करने लगे। लेकिन टीचर रास्ते से नहीं हटे। सूचना पर पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर पाल ने टीचरों को समझाने बुझाने के साथ बच्चों की छुट्टी के साथ टीचरों की छुट्टी का आश्वासन दिया इसके बाद जाम खुला। एक घंटे तक जाम लगा रहने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश पाठक ने कहा कि सभी जिलों के स्कूल बंद हैं जबकि महोबा में स्कूलों में सिर्फ टीचर जा रहे हैँ। जिससे टीचर की ठंड लगने से मौत हो गई। उधर बीएसए रामेश्वर पाल का कहना है कि ठंड से मौत नहीं कही जा सकती। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।