{"_id":"5744a0694f1c1bae706916ce","slug":"encompass-eight-point-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो/महोबा
Updated Wed, 25 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
धरना देते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना देकर विरोध जताया। किसानों ने प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये मुआवजा राशि दिलाए जाने और कर्ज माफ किए जानेे की मांग की।
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड के सभी किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाकर प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये हो और सभी किसानों का संपूर्ण कृषि ऋण माफ किया जाए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में 20 फीसदी भी फसल की पैदावार नहीं हुई है। ऐसे में किसानों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। कृषि कार्य को मनेरगा से जोड़कर मूल्यांकन किया जाए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि किसानों के लिए भी पेंशन योजना लागू होनी चाहिए। जिससे आपदा की स्थिति में किसानों के परिवार का रोजी रोटी का संकट पैदा न हो। उन्होंने कहा कि तीन साल से बुंदेलखंड में सूखा, ओलावृष्टि के चलते यहां का किसान बर्बाद हो गया है। उन्होंने बुंदेलखंड का अकालग्रस्त घोषित करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामस्वरूप यादव, बालाप्रसाद, परम सिंह, अवधेश द्विवेदी, चंद्रकली, मुन्ना चंसौरिया सहित तमाम वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन