फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Emphasis will be on BJP's booth strength

Mahoba News: भाजपा पर बूथ की मजबूती पर रहेगा जोर

Fri, 24 Nov 2023 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Emphasis will be on BJP's booth strength
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिले में सियासी जमीन को और मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किए जाने को लेकर पार्टी पदाधिकारी जुट गए हैं। महोबा जिले के लिए भाजपा की ओर से नए जिला प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी है। इसे आगामी लोकसभा चुनाव को जोड़कर भी देखा जा रहा है।
भाजपा की ओर से जिला प्रभारी बनाए गए संजीव श्रृंगीऋषि का पहली बार महोबा में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र बताए। लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 में होना है। चुनाव को अभी कुछ माह का समय शेष है। भाजपा की ओर से बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर रहेगा। बूथ कमेटियों की मजबूती के लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। जिला प्रभारी ने जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि बूथ कमेटियों पर भाजपा की जीत निर्भर है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए देवतुल्य है।
विज्ञापन

किसी भी चुनाव की जीत पार्टी कार्यकर्ता की सकारात्मक कार्यशैली पर निर्भर करती है। कार्यकर्ताओं को संगठन की बारीकियां बताई। कहा कि जो भी लोग मंच पर बैठे हैं वह भी कभी सामने कुर्सियों पर बैठा करते थे। यही हमारी पार्टी के लोकतंत्र की सुंदरता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष डॉ. संतोष चौरसिया, राजेश सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, सौरभ तिवारी, आशीष अवस्थी, शिवम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
महोबा। नवनियुक्त जिला प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि के पहली बार महोबा आगमन पर जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने श्रीनगर क्षेत्र में कैमाहा बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। इसके बाद पार्टी कार्यालय में बड़ा माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed