{"_id":"60f1be028ebc3ef6260255b8","slug":"eliminate-malnutrition-by-planting-a-nutrition-garden-mahoba-news-knp6404901100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण वाटिका लगाकर दूर करें कुपोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण वाटिका लगाकर दूर करें कुपोषण
विज्ञापन
महोबा। किसान पोषण वाटिका लगाकर कुपोषण को दूर करें। यह बात डा. अमृता सिंह ने कही। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में 53 महिला एवं पुरुष किसान मौजूद रहे।
केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मुकेश चंद ने मुख्य विषय आत्मनिर्भर कृषि के साथ भारत की आजादी का अमृत महोत्सव विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठन बनाकर अपनी फसलों का बेहतर दाम पाने के साथ कृषि में लागत को भी कम कर सकते हैं।
गृह विज्ञानी डॉ. अमृता सिंह ने महिलाओं में पोषक प्रबंधन के लिए किचन गार्डन की उपयोगिता की जानकारी दी। सब्जियों को पोषण वाटिका में उगाकर कुपोषण दूर करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को पौधे वितरित किए गए। (संवाद)