{"_id":"692c93088b086001c00ca48a","slug":"electricity-corporations-relief-scheme-will-start-from-today-mahoba-news-c-225-1-mah1001-120224-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आज से शुरू होगी बिजली निगम की राहत योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आज से शुरू होगी बिजली निगम की राहत योजना
Mon, 01 Dec 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली निगम की बिल राहत योजना सोमवार से शुरू होगी। इस दौरान बकायेदारों को बिल के ब्याज में सौ फीसदी व मूल बिल पर 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। जिले में 81,439 उपभोक्ताओं पर बिजली निगम का करीब 496 करोड़ रुपये बकाया है।
एसडीओ प्रदीप कुमार व अवर अभियंता गोपाल सिंह ने बताया है कि बिजली बिल राहत योजना एक दिसंबर से शुरू होगी। जिसमें उपखंड क्षेत्र कुलपहाड़, जैतपुर, धवर्रा उपकेंद्र के ऐसे दो किलोवाट तक के घरेलू व एक किलोवाट के वाणिज्यिक उपभोक्ता जिन्होंने 31 मार्च 2025 के बाद भुगतान नहीं किया उन्हें छूट मिलेगी। उपभोक्ताओं के मूल बकाये में 25 प्रतिशत व ब्याज में 100 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त कर सकेंगे। एसडीओ ने कहा कि सभी प्रकार के बिजली चोरी के जुर्माने में 50 प्रतिशत तक की छूट पाकर कोर्ट-कचहरी से छुटकारा पाया जा सकता है। बकायेदारों को मासिक बिल के साथ आसान किस्त 750 और 500 रुपये प्रतिमाह जमा करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता बिजली कार्यालय, जन सुविधा केंद्र, मीटर रीडर व 1912 पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण धनराशि दो हजार रुपये निर्धारित है। यह योजना तीन चरण में संचालित कर एकमुश्त भुगतान करने पर मूल बकाया में छूट दी जाएगी।