{"_id":"66884972abe66e327607baa4","slug":"electricity-contract-worker-dies-due-to-electrocution-jam-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-107554-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: करंट से बिजली संविदाकर्मी की मौत, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: करंट से बिजली संविदाकर्मी की मौत, जाम
Sat, 06 Jul 2024 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। बिजली की लाइन दुरुस्त करते समय करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों की नोकझोंक भी हुई। बाद में एमएलसी व कोतवाली प्रभारी के आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम खुला। कस्बा चरखारी के मोहल्ला छोटा रमना निवासी गोपाल अहिरवार का बेटा राहुल (25) संविदा बिजली कर्मचारी था।
बृहस्पतिवार की रात नमामि गंगे फीडर में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप थी। इसे दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार की सुबह राहुल ने शटडाउन लिया और पोल पर चढ़कर बिजली लाइन दुरुस्त करने लगा।
विज्ञापन
तभी अर्थिंग का करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारी उसे इलाज के लिए सीएचसी चरखारी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने विभागीय अधिकारियों को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। बताया कि नमामि गंगे फीडर में कई दिनों से तकनीकी खराबी है। फीडर से शटडाउन लेने के बाद भी कई बार सप्लाई अर्थिंग देती रहती है, उसी अर्थिंग के चलते घटना हुई।
इससे नाराज परिजनों ने हंगामा करते हुए अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक करते हुए परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर और कोतवाल गणेश कुमार गुप्ता ने कार्रवाई व हर संभव का मदद का भरोसा देते हुए जाम खुलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सुरक्षा उपकरण न होने पर भड़के एमएलसी
चरखारी। सुबह करीब सवा नौ बजे घटना होने के बाद बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना पर पहुंचे एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से फोन पर वार्ता की। तब अधिकारी मौके पर पहुंचे। लाइन में काम करने वाले कर्मचारियों के पास सुरक्षा संसाधन न होने पर एमएलसी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी लाइनमैनों को ग्लव्स, सेफ्टी बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के बाद ही काम कराया जाए।