{"_id":"62164dccdd77b97678720478","slug":"election-mahoba-news-knp6821490113","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटों की गिनती के लिए लगेंगी 16 टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटों की गिनती के लिए लगेंगी 16 टेबल
विज्ञापन
महोबा। अब जिला प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुट गया है। चरखारी व महोबा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 16-16 टेबलों पर कराई जाएगी।
विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। दस मार्च को मतगणना होगी। इसके लिए कार्मिकों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 32 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर चार कार्मिक रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में कार्मिकों को मतगणना की बारीकियां बताई जाएंगी। ताकि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उधर, तीसरे चरण में मतदान होने के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक वोटों का गुणा-भाग लगा रहे हैं। पूरे दिन वोट मिलने का आंकलन किया जा रहा है। संबंधित बूथ के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र से अधिक मतदान होने का दावा कर रहे हैं लेकिन सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह तो मतगणना के बाद ही तय हो सकेगा।