{"_id":"61be2c6c817f4c767747af34","slug":"election-mahoba-news-knp6703472128","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकुमार अध्यक्ष व राजेंद्र तिवारी बने अधिवक्ता समिति के महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकुमार अध्यक्ष व राजेंद्र तिवारी बने अधिवक्ता समिति के महामंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिला अधिवक्ता समिति का निर्वाचन शनिवार को गहमागहमी के बीच हुआ। अध्यक्ष पद पर राजकुमार द्विवेदी ने अपने प्रतिद्वंदी रामसजीवन को महज छह वोट से हराकर जीत दर्ज की जबकि राजेंद्र तिवारी महामंत्री बने। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर खुशी जताई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्योति प्रकाश तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी कामता श्रीवास्तव, जीतेंद्रनाथ द्विवेदी, प्रमोद सक्सेना आदि की देखरेख में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। 444 सदस्यों में से 423 ने वोट डाले। देर शाम जारी हुए परिणाम में अध्यक्ष पद पर राजकुमार द्विवेदी को 141, रामसजीवन को 135 व लाखन सिंह तोमर को 134 वोट मिले जबकि नौ वोट अवैध घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर छह मतों से राजकुमार द्विवेदी को विजयी घोषित किया गया।
महामंत्री पद पर राजेेंद्र तिवारी ने 229 मतों के साथ जीत दर्ज की जबकि उनके प्रतिद्वंदी बलदेव प्रसाद को 97 और कामता विश्वकर्मा को 87 वोट से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर रामनरेश और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविकांत तिवारी जीते। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान संदीप पांडेय, संजय कुमार अनुुरागी, कुलदीप रैक्वार, भगवानदास, ज्योति चतुर्वेदी समेत तमाम अधिवक्ताओं ने खुशी जताई।