{"_id":"60675b6b8ebc3ecbe1297ae7","slug":"election-mahoba-news-knp6211938158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के अब तक बिके 3,979 नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के अब तक बिके 3,979 नामांकन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले के चारों ब्लॉकों में नामांकन पत्र खरीदने के लिए उम्मीदवारों में होड़ मची है। अब तक प्रधान पद के 3,979 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 342 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिले में 273 ग्राम प्रधानों, 3397 ग्राम पंचायत सदस्यों, 345 क्षेत्र पंचायत सदस्यों व 14 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर मतदान होगा।
कबरई ब्लॉक में अब तक प्रधान पद के 1374, ग्राम पंचायत सदस्य के 788 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 415 नामांकन पत्र बिके। इसी तरह जैतपुर ब्लॉक में प्रधान पद के 914, सदस्य के 507 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 451, पनवाड़ी ब्लॉक में प्रधान पद के 891, सदस्य के 476 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 402 और चरखारी ब्लॉक में प्रधान पद के 800, सदस्य के 537 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के के 319 नामांकन पत्र बिके। तीन व चार अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच व चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया होगी।
एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस ने जैतपुर ब्लॉम परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नामांकन करने आने वाले प्रत्याशियों को पहले कोरोना टीका लगवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. पीके राजपूत को निर्देश दिए।