फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   election

आरक्षण पर फिर उठे सवाल, दोगुनी से ज्यादा आईं आपत्तियां

Thu, 25 Mar 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
election
महोबा। पंचायत चुनाव को लेकर पिछली बार जारी आरक्षण में आई शिकायतों की तुलना में नई आरक्षण सूची में दावेदारों ने दोगुने से ज्यादा आपत्तियां दर्ज कराई हैं। पिछली बार 172 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थीं। इस बार 370 दावेदारों ने आरक्षण पर सवाल उठाते हुए आपत्तियां दर्ज कराईं हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन था। बुधवार को जिला पंचायत राज कार्यालय में आईं हुई शिकायतों के जवाब बनाने में कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन

डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि इस बार शिकायतें अधिक हैं, उनके निस्तारण के जवाब बनाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा आपत्तियां ग्राम पंचायतों के आरक्षण को लेकर आईं है। डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी आपत्तियों पर निर्णय लेगी, इसके बाद 26 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सूची कार्यालय व सभी ब्लाकों में चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed