फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   election

पहली बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई सीट, लोगों में खुशी

Thu, 11 Mar 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
election
कबरई (महोबा)। पहरा गांव में देश आजाद होने के बाद पहली बार ग्राम प्रधान की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पहरा में 4306 मतदाता हैं, पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सबसे ज्यादा 2666 मत हैं, जो कि कुल मतदाता का 61.9 प्रतिशत है। 925 सामान्य मतदाता हैं, जो 21.48 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन

सबसे कम अनुसूचित जाति के 715 मतदाता हैं, जो मात्र 16.6 प्रतिशत है। अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या कम होने के बावजूद परसीमन में ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति की होने के कारण क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के शिवधनी प्रजापति का कहना है कि पहली बार यह ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई है। सभी जाति वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना चाहिए।
राकेश कुशवाहा के मुताबिक अब तक ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा समय तक सामान्य वर्ग के लोगों ने प्रतिनिधित्व किया है। अब अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है।
दुर्गा प्रसाद अहिरवार के अनुसार इस बार ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को पहली बार प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इस फैसले से लोग बेहद खुश हैं।

सौरभ दीक्षित का कहना है कि गांव में अनुसूचित जाति की संख्या सबसे कम हैं। इसके बाद भी ग्राम प्रधान की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। यह बात समझ से परे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed