{"_id":"67339f4a6356eb83620a2955","slug":"elderly-farmer-troubled-by-debt-dies-of-shock-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-110302-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कर्ज से परेशान बुजुर्ग किसान की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कर्ज से परेशान बुजुर्ग किसान की सदमे से मौत
Wed, 13 Nov 2024 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के पाठा गांव में खरीफ सीजन की फसल बर्बाद होने और कर्ज अदायगी की चिंता में किसान की सदमे से मौत हो गई।
किसान पर केसीसी और ट्रैक्टर का कर्ज था। उधर, परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। पाठा निवासी नारायण सिंह (70) तीस बीघा भूमि में खेती-किसानी करते थे। खरीफ की फसल बर्बाद होने के बाद वह रबी सीजन की फसल की बोआई की तैयारी में जुटे थे।
सोमवार की शाम वह खेत से घर वापस लौटे, तभी अचानक हालत बिगड़ने से अचेत होकर गिर गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे हेमराज ने बताया कि पिता ने पांच साल पहले इंडियन बैंक से चार लाख रुपये का केसीसी बनवाया था।
एक साल पहले बैंक से कर्ज लेकर ट्रैक्टर लिया था। दोनों का कर्ज न चुका पाने से वह चिंतित रहते थे। खरीफ के सीजन में खेत में बोई गई उड़द व तिल की फसल भी बर्बाद हो गई थी।
विज्ञापन
कर्ज अदायगी की चिंता में सदमे से पिता की जान चली गई। उधर, एसडीएम चरखारी डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। राजस्व विभाग की टीम को भेजकर हकीकत की जांच कराई जाएगी।