फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   education

Mahoba News: शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया

Mon, 02 Jan 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
education
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे शिक्षक। - फोटो : MAHOBA
महोबा। शिक्षक पद पर समायोजित किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मनोज कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष बद्री विशाल ने कहा कि शिक्षामित्र पूरी ईमानदारी से विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं लेकिन सरकार शिक्षामित्रों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों को समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को सहायता रशि और उनके आश्रितों को नियुक्ति दी जाए। टीईटी परीक्षा पास करने वाले शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन किया जाए। उन्होंने शिक्षामित्रों की नियमावली में संशोधन, नए शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को शामिल करते हुए 12 माह मानदेय और 62 साल तक वेतन दिए जाने की मांग की। कहा कि मांगें पूरी न होने पर शिक्षामित्र 11 व 12 जनवरी को लखनऊ में सम्मान बचाओ रैली करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रेश द्विवेदी, बाबूलाल राजपूत, सुुशीला, प्रभा आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed