फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   education

एक दिन की डीएम बनीं इंटर की टॉपर

Wed, 29 Jun 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
education
शिकायत सुनतीं एक दिन की जिलाधिकारी बनीं इंटर टॉपर कोमल। - फोटो : MAHOBA
महोबा। यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में जिले की टॉप-टेन सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को डीएम मनोज कुमार ने कलेक्ट्रेट में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला टॉपर छात्रा कोमल को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। डीएम बनीं कोमल ने फरियादियों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को एक दिन की डीएम बनीं कोमल ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्हें काम करने का तरीका बताया। फरियादी की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखने की जानकारी दी गई। इससे पहले डीएम मनोज कुमार ने टॉपर छात्राओं के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

टॉपर छात्रा कोमल, शिवम शर्मा, मुस्कान, कौशल, अनुज कुमार, पिंकी, नैंसी शिवहरे, प्राची गुप्ता, कविता वर्मा, गरिमा तिवारी, प्रवीण कुमार व अंजलि को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीएम आरएस वर्मा, सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह, सरस्वती बालिका विद्यामंदिर की प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सरगम खरे मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed