{"_id":"628fcac40d49005c5a244ae0","slug":"education-mahoba-news-knp699031473","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को बांटे टैबलेट और स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को बांटे टैबलेट और स्मार्ट फोन
विज्ञापन
छात्र को स्मार्टफोन का वितरित करते जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। श्रीदुर्गा संस्कृत महाविद्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट बांटे। मुफ्त टेबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख कबरई राजू सिंह व संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार पटैरिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की। इसके बाद छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन व टैबलेट बांटे गए। वीर भूमि डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि अमेरिका के पुस्तकालय में संस्कृत विषय से संबंधित छह हजार पुस्तकें उपलब्ध हैं। जिनका अध्ययन टेबलेट के माध्यम से सीधे जुड़कर कर सकते हैं। इस मौके पर प्रवक्ता कृष्णकुमार रिछारिया, रविकांत मिश्रा, अनुज नगायच मौजूद रहे।
वहीं, राजकीय आईटीआई चरखारी में पालिका अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी, पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार जय बुंदेलखंड कॉलेज में एमए अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। इस मौके पर निदेशक छोटेलाल, विनीता गुप्ता, इख्लाक अहमद, नीरज कुशवाहा आदि मौजूद रहे। (संवाद)