{"_id":"623a11925041ba768363c17f","slug":"education-mahoba-news-knp6869262183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी देने के नाम पर बेरोजगारों से धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी देने के नाम पर बेरोजगारों से धोखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन बेरोजगारों के साथ धोखा साबित हुआ। कंपनियां न आने से रोजगार की आस लेकर पहुंचे युवकों को मायूसी हाथ लगी। जिम्मेदारों द्वारा महज खानपूरी कर ली गई।
मंगलवार को राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें नोएडा की चार कंपनियों को बेरोजगारों से साक्षात्कार कर चयन करना था लेकिन कोई भी कंपनी का प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। मेले में रोजगार के लिए आए बेरोजगारों को मायूस होकर लौटना पड़ा। आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य राजकुमार का कहना है कि रोजगार मेले में 55 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। इसमें सात का चयन किया गया है। बाहर से कोई भी कंपनी नहीं आ सकी है।
आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया था कि वर्ष 2022 का यह दूसरा प्रशिक्षु एवं रोजगार मेला है। इच्छुक उम्र 18 से 45 साल तक के अभ्यर्थी मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, कौशल विकास, आईटीआई और डिप्लोमाधारी भाग ले सकते हैं। मेले में कई पदों पर भर्ती होगी। इसमें 11 हजार से 15500 रुपये तक की नौकरी मिलेगी। मेले में बाहर से आने वाली कंपनियों द्वारा 92 पद भरा जाने हैं। वहीं लोकल की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
कबरई निवासी आशीष ने बताया कि फायर सेफ्टी का कोर्स किया है। दिसंबर 2021 में आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में उनका चयन ओएनजीसी पनवेल के लिए हुआ था। कहा गया था कि आपको कॉल कर सूचित किया जाएगा। भोपाल में एक और साक्षात्कार होगा। उसके बाद नौकरी मिल जाएगी। अभी भी कॉल आने का इंतजार कर रहा हूं। नौकरी के नाम पर रोजगार मेले में धोखा मिला है।
महोबा निवासी अंकुश ने बताया कि वेल्डर से आईटीआई किया है। आईटीआई में रोजगार मेले की जानकारी
अखबार में पढ़कर हुई। उम्मीद थी कि नौकरी की आस पूरी होगी लेकिन यहां कोई कंपनी नहीं आई है। इस तरह से रोजगार मेले का आयोजन बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है। जब कंपनी नहीं आई तो कहा जा रहा आपका चयन शहर की एक कंपनी में करा दिया जाएगा।