फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   education

सरकारी विभागों में संविदा पर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर भड़के अभ्यर्थी

Tue, 15 Sep 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
education
सदर विधायक राकेश गोस्वामी को ज्ञापन सौंपते अभ्यर्थी - फोटो : MAHOBA
फोटो 15 एमएएचपी 01 परिचय-सदर विधायक राकेश गोस्वामी को ज्ञापन सौंपते अभ्यर्थी
विज्ञापन

----------------
संविदा नियुक्ति प्रक्रिया पर भड़के अभ्यर्थी
-अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। सरकारी विभागों में समूह ख और ग के पदों पर संविदा पर नियुक्ति, विनियमितीकरण नियमावली 2020 लागू किए जाने की प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों ने रोष जताया है। मंगलवार को तमाम अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक को सौंपा। जिसमें इस नियमावली को वापस लेने की मांग उठाई है।

जिले के लवलेश सोनी, उपेंद्र यादव, शरद कुमार सिंह, प्रशांत राजपूत, अंकित द्विवेदी, देवेंद्र कुमार, नवनीत मिश्रा, निर्भाल आदि ने सदर विधायक राकेश गोस्वामी को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि प्रदेश सरकार सरकारी विभागों में संविदा पर नियुक्ति करने जा रही है। यह प्रक्रिया मौजूदा भर्तियों पर भी लागू करने का प्रावधान किया जा रहा है। ऐसे में जो अभ्यर्थी पिछले चार वर्षों से इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। कई भर्तियों के परिणाम भी लंबित हैं। सरकार की नई नियमावली से भ्रष्टाचार बढ़ने की संभावना है। चेतावनी दी कि यदि इस प्रक्रिया को लागू किया गया तो अभ्यर्थी आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed