फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Educate women on their rights and entitlements

Mahoba News: महिलाओं को बताए हक और अधिकार

Sun, 26 Oct 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 26 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Educate women on their rights and entitlements
महोबा। मिशन शक्ति की टीमों ने रविवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके हक व अधिकारों के बारे में जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को महिलाओं से संबंधित समस्याओं, अपराधों के निस्तारण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें सरकार से संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। भ्रमण के दौरान पंफ्लेट बांटते हुए महिला पुलिसकर्मियों ने वूमेन पॉवर लाइन नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 व साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी बताया। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में समझाया गया। महिलाओं को थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका और उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed