{"_id":"6a34320c41be2351f503522c","slug":"dust-laden-dumper-without-a-number-plate-seized-mahoba-news-c-225-1-mah1012-126283-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: डस्ट लदा बिना नंबर प्लेट डंपर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: डस्ट लदा बिना नंबर प्लेट डंपर पकड़ा
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। एसडीएम चरखारी धीरेंद्र कुमार ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ सूपा गांव के पास चेकिंग के दौरान डस्ट लदा डंपर पकड़ा। डंपर चालक खनिज संबंधी अभिलेख टीम को नहीं दिखा सका। इसके साथ ही डंपर में नंबर प्लेट भी नहीं थी। एसडीएम ने डंपर को सीज करने के निर्देश देते हुए पुलिस को सौंप दिया। खनिज व एआरटीओ विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है। (संवाद)
साइबर अपराध की बढ़ती चुनौतियों पर चर्चा
महोबा। पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। सीओ साइबर अनिरुद्ध कुमार ने साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों पर चर्चा की। प्रभारियों को साइबर फ्रॉड, उनके पहचान के तरीके व उनसे निपटने के प्रभावी उपायों के बारे में जानकारी दी। साथ ही एनसीआरपी पर शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सभी थानों के साइबर सेल प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल हुए। (संवाद)