फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dumper truck hits and runs over a motorcyclist; person dies.

Mahoba News: डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचला, मौत

Thu, 29 Oct 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dumper truck hits and runs over a motorcyclist; person dies.
फोटो 29 एमएएचपी 18 परिचय-दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाती पुलिस। संवाद
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर एक गैस एजेंसी के पास गिट्टी लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी उछलकर दूर जा गिरा। इससे उसे मामूली चोटें आईं। घायल ने बताया कि वह दोनों शराब के नशे में थे और उसने युवक को बाइक चलाने से मना भी किया था। हादसे में तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी आशीष यादव ने बताया कि वह अपने पड़ोसी जीतेंद्र रैकवार के साथ बाइक से उसकी ससुराल मध्यप्रदेश के मनवारा गांव गया था। वहां से लौटते समय भारत गैस एजेंसी कबरई के पास सामने से आ रहे गिट्टी लदे डंपर से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही आशीष उछलकर दूर जा गिरा जबकि जीतेंद्र डंपर के पहिये के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए घायल को सीएचसी पहुंचाया। जीतेंद्र की मौत से मां कौशल्या, पिता भरतलाल, पत्नी रामकली, सात वर्षीय बेटी दुर्गा, तीन वर्षीय बेटा गोपाल और एक माह की मासूम बेटी गुड़िया रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बाइक सवारों के अत्यधिक नशे में होने के चलते हादसा होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

फोटो 29 एमएएचपी 18 परिचय-दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाती पुलिस। संवाद

फोटो 29 एमएएचपी 18 परिचय-दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed