फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dumper driver killed in collision between two dumpers, cleaner injured

दो डंपरों की भिड़ंत में डंपर चालक की मौत, क्लीनर घायल

Mon, 23 Dec 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dumper driver killed in collision between two dumpers, cleaner injured
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले के चंदेल पेट्रोल पंप के पास सबेरे छह बजे दो डंपरों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया।
विज्ञापन

जनपद फतेहपुर के ग्राम सीतापुर निवासी अनराज सिंह (40) पुत्र शिवपूजन सोमवार को सुबह कुम्हड़ौरा गांव में गिट्टी भरने जा रहा था। सामने से गिट्टी भरकर आ रहे डंपर की चंदेल पेट्रोल पंप के पास जोरदार टक्कर हो गई। इससे डंपर चालक अनराज सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका क्लीनर मुन्ना निवासी फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया। दुर्घटना के बाद गिट्टी भरकर आ रहा डंपर चालक डंपर छोड़कर भाग गया। दुघर्टना इतनी भयंकर थी कि डंपर के परखच्चे उड़ गए। जोरदार धमाका सुनकर आसपास के दुकानदार व नागरिक मौके पर पहुंच गए और यूपी 112 व एंबुलेंस 108 को सूचना दी। बुरी तरह घायल क्लीनर को मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed