फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Due to the construction road cracks

चलते ही निर्माणाधीन सड़क में दरारें

Sat, 11 Apr 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 11 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Due to the construction road cracks
 शहर के मुख्य मार्ग पर एक फुट ऊंची बनाई जा रही निर्माणाधीन सीसी रोड पैदल चलते ही दरक गई। जगह-जगह दरारें पड़ जाने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने टीम के साथ दरारों में केमिकल डालकर सड़क को दुरस्त किया।
विज्ञापन

पीपीएन चौराहे से कीरत सागर तिराहे तक दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो जाने पर शासन ने रोड निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये मंजूर कर दिए थे। कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग ने सीसी रोड का निर्माण 20 दिन पहले शुरू करा दिया था। रोड की मजबूती के मद्देनजर जिला प्रशासन ने रोड के अंतिम छोर पर दो-दो फुट गहरी खुदाई कराकर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। इससे मार्ग पर भारी वाहनों की
विज्ञापन

आवाजाही ठप हो गई। निर्माणाधीन सीसी रोड पर चलने से कई जगह दरारें आ जाने पर लोगाें ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के अभियंताआें ने टीम के साथ शुक्रवार को दरारों में केमिकल डालकर रोड को ठीक करने का प्रयास किया। सभासद मल्लन रजा, सपा के नगर अध्यक्ष शाहिद उर्फ राजू ने सड़क को गुणवत्तापूर्ण बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed