फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Drunken man kills pregnant wife by attacking her with a sickle.

Mahoba News: शराब के नशे में गर्भवती पत्नी की हंसिया से हमला कर हत्या

Sun, 26 Jul 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Drunken man kills pregnant wife by attacking her with a sickle.
फोटो 26 एमएएचपी 10 परिचय-मनीषा मंसूरी (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के बिजरारी गांव में शनिवार की देर रात शराब के नशे में पति ने आठ माह की गर्भवती पत्नी की हंसिया से हमला कर हत्या कर दी। सिर पर हसिया से कई प्रहार किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। भाई का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। नशे में बहनोई रात के समय बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिजरारी गांव निवासी हनीफ पत्नी मनीषा मंसूरी (25), दो बच्चों फैजान (04) व मुस्कान (02) के साथ रहता था। देर रात वह नशे की हालत में घर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो हनीफ ने पास में रखे धारदार हसिया से उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी माैत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसकी पत्नी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। घर पर मौजूद चार साल के बेटे फैजान ने जो देखा था, वह पुलिस को बता दिया। इससे स्पष्ट हो गया कि हनीफ ने ही पत्नी की हत्या की है।
विज्ञापन

भाई रफीक मंसूरी निवासी चिकासी जनपद हमीरपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने मनीषा की शादी वर्ष 2021 में की थी। शादी के बाद से हनीफ दहेज की मांग को लेकर मनीषा को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। कई बार दोनों पक्षों में समझौता हुआ। आरोप है कि हनीफ ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बहन पर हसिया से हमला कर हत्या कर दी। सिर व गर्दन में गंभीर घाव के निशान हैं। सीओ कुलपहाड़ अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी हिरासत में हैं। भाई की तहरीर पर आरोपी हनीफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले दर्ज कराया था मुकदमा
भाई रफीक मंसूरी ने बताया कि शराब की लत के चलते बहनोई ने चार बीघा जमीन में से ढाई बीघा बेच दी थी। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वर्ष 2024 में मायके वालों ने हनीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मनीषा मायके में रहने लगी। नौ माह तक मायके में रहने के बाद हनीफ ने अपनी आदतों में सुधार का भरोसा दिया था। तब दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था और मनीषा दोबारा ससुराल लौट आई थी। इसके बाद भी पति का व्यवहार नहीं बदला।

पुलिस को गुमराह करने के लिए रची झूठी कहानी
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस को फोन कर दावा किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की है लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां, आरोपी के बदलते बयान व मासूम बेटे की गवाही ने पुलिस को सच्चाई तक पहुंचा दिया। ग्रामीण बताते हैं कि आरोपी हनीफ सनकी मिजाज का था। इसलिए लोग उससे दूरी बनाए रहते थे और कोई उससे बात नहीं करता था।


मामा-मामी ने पाला, उन्हीं ने की थी मनीषा की शादी
हमीरपुर के चिकासी गांव निवासी मनीषा मंसूरी की मां का निधन बचपन में हो गया था। इसके बाद मनीषा को जनपद झांसी के गुरसरायं निवासी मामा अजीज व मामी जुबैदा अपने पास रखकर पालन-पोषण करते रहे। उन्होंने मनीषा की शादी धूमधाम से थाना पनवाड़ी के बिजरारी निवासी हनीफ के साथ की थी। उन्हें क्या पता था कि मनीषा को इतना कष्ट मिलेगा और पति ही उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा। घटना के बाद से परिजन व मामा-मामी रो-रोकर बेहाल हैं।

फोटो 26 एमएएचपी 10 परिचय-मनीषा मंसूरी (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

फोटो 26 एमएएचपी 10 परिचय-मनीषा मंसूरी (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed