{"_id":"5850449a4f1c1bfd076498b9","slug":"drought-relief-sought-by-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मांगी सूखा राहत राशि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मांगी सूखा राहत राशि
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नथूपुरा में सूखा राहत का मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को तहसील पहुंच प्रदर्शन किया। किसानों ने लेखपाल पर चहेतों को लाभ दिलाने का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर राहत राशि दिलाने की मांग की।ग्राम नथूपुरा निवासी
राजबहादुर, बृजगोपाल, सुरेश, कल्लू, हलके, करन सिंह, र्निपत सिंह, मुल्लू, हरीदास, बैजनाथ, रमेश आदि किसानों ने एसडीएम प्रबुद्ध सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि पिछले वर्ष रबी फसल के दौरान सूखा पड़ने से उनकी फसल बर्बाद हो गई। लेखपाल द्वारा सूखे का सर्वे किया गया।
आरोप लगाया कि जिन किसानों की भूमि बोई गई थी। उनके नाम शामिल नहीं किए गए। किसानों ने राहत अनुदान दिलाने की मांग की है।