{"_id":"69e2876f8ab9a83ce7073ed6","slug":"driver-crushed-to-death-as-tractor-overturns-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-124406-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत
Sat, 18 Apr 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। इचौली-पहरा मार्ग पर अटघार गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
थाना कबरई के सुनैचा गांव निवासी परशुराम यादव का बेटा ठेकेदार यादव (19) ट्रैक्टर चालक था। शुक्रवार की सुबह वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जनपद हमीरपुर के इचौली गांव से पहरा जा रहा था। तभी अटघार पुलिया के पास चालक संतुलन खो बैठा।
इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई और चालक नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर पलटने युवक की मौत की सूचना मिली। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।