फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Drinking water supply to two and a half thousand houses stopped due to leakage in pipeline

Mahoba News: पाइपलाइन में लीकेज होने से ढाई हजार घरों की पेयजल आपूर्ति ठप

Tue, 06 Aug 2024 02:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 06 Aug 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply to two and a half thousand houses stopped due to leakage in pipeline
श्रीनगर (महोबा)। नमामि गंगे योजना के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए डाली गई मुख्य पाइपलाइन लीकेज हो गई। पिछले तीन दिन से हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

लीकेज के पानी से आसपास के कई घरों के अंदर दीवारों में नमी आने के चलते गृहस्वामी परेशान हैं। वहीं, कस्बे के ढाई हजार घरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। ऐसे में लोगों को आसपास के जलस्रोतों से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हर घर नल योजना के तहत कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संतोष की दुकान के पास एक माह पहले पाइपलाइन डाली गई थी। घटिया पाइपलाइन डाले जाने से यह कई स्थानों से लीकेज हो गई। इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी सड़क किनारे बने पुष्पेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, रमेश शिवहरे के मकान के बाहर भर गया। इससे घरों की दीवारों में नमी आने लगी है। गृहस्वामियों का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों से लीकेज सही कराने के लिए कई बार कहा गया लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।

इससे पिछले तीन दिन से हजारों लीटर पानी सड़क किनारे भरा हुआ है। इससे कस्बे के ढाई हजार घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित है।
उधर, प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार पांडेय का कहना है कि किसी ने भी लीकेज के बारे में कंपनी को अवगत नहीं कराया। अब सूचना मिली। शीघ्र ही लीकेज पाइप लाइनों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed