फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Doubling of Jhansi-Manikpur rail line soon

जल्द ही झांसी-मानिकपुर रेल लाइन का होगा दोहरीकरण

Sun, 07 Jul 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Doubling of Jhansi-Manikpur rail line soon
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य अब जल्द ही शुरू होगा। बजट में भी रेल लाइन बिछाने की व्यवस्था भी कर दी गई है। झांसी से मानिकपुर तक पड़ने वाले छोटे और बड़े पुलों का पहले चरण में चिंह्नीकरण का कार्य होगा। इसके बाद रेल लाइन दोहरीकरण की शुरूआत होगी। रेल लाइन दोहरीकरण होने से कम समय में स्टेशनों की दूरी तय होगी। महोबा से साढ़े तीन घंटे में झांसी पहुंचने वाली ट्रेन ढाई घंटे में पहुंचेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यह बात हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि खजुराहो से लखनऊ वाया महोबा एक्सप्रेस ट्रेन चलवाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कई बार रेल मंत्रालय में भी बात की गई। उन्होंने कहा कि दोहरीकरण होने के बाद भी कई ट्रेनें इस रूट पर दौड़ने लगेगी। जिसका फायदा यूपी-एमपी के हजारों यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झांसी से मानिकपुर तक विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। झांसी से चित्रकूट तक काम पूरा हो गया है। चित्रकूट से मानिकपुर तक करीब 22 किमी विद्युतीकरण का कार्य शेष है। जो लगभग दो माह में पूरा हो जाएगा। यात्रा तय करने में कम समय लगेगा। उन्होंने बताया कि वाया राठ होते हुए उरई रेल लाइन भी स्वीकृत हो गई है लेकिन उस रूट पर अभी लाइन बिछाने में समय लगेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, महामंत्री राहुल अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed